रामपुर - यूपी के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि सूर्य नमस्कार धर्म से जुड़ा मामला है और इसे जबरन नहीं थोपा जा सकता। उन्होंने भाजपा के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद महंत योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मैं यह कहूं आदित्यनाथ नमाज पढ़ें तो शायद यह जायज नहीं होगा। वैसे योगी नमाज पढ़ लें तो उनकी सेहत भी कुछ अच्छी हो जाएगी और दिमाग भी।
क्योंकि, नमाज पढऩे वाले इस तरह की बेहूदी बातें नहीं करते हैं। उमरा कर वतन लौटे नगर विकास विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि धार्मिक मामलों में हमेशा ही उनका यही कहना रहा है कि ये सब चीजें आस्था पर निर्भर करती हैं। इसे किसी दूसरे धर्म के मानने वालों पर थोपा नहीं जा सकता।