Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

जुलाई में लॉन्च होगी मारूति सुजुकी एस क्रास

Updated on Thursday, June 11, 2015 13:26 PM IST

नई दिल्ली - देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया इस साल 8 नई कारें लॉन्च करेगा, जिसमें से कुछ नए तथा कुछ फेसलिफ्ट मॉडल्स होंगे। कंपनी इन आठ मॉडलों में से एक एस-क्रास अगले महीने लॉन्च होने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों मलेशिया में हुए आईफा अवॉर्ड 2015 में अनविल होने के बाद खबरें आ रही है कि मारूति सुजुकी की एस-क्रॉस भारत में जुलाई के पहले सप्ताह में लॉन्च करेगी।

 

हालांकि, अभी इसके लॉन्च होने की आधिकारिक तारीख जारी नहीं हुई है लेकिन खबरों के अनुसार कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और जल्द कार मारूति डिलर्स के शोरूम पर डिस्प्ले में भी नजर आने लगेगी। बताया जा रहा है कि एसएक्स4 एस-क्रॉस मारूति सुजुकी इंडिया की पहली क्रॉसओवर कार होगी। अगर इस क्रॉसओवर की बात की जाए तो इसमें डुअल स्लेट क्रोम ग्रिल, 16 इंच के अलॉय व्हील, एक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन मारूति स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा और भी काफी कुछ होगा।

 

हालांकि, अभी इसके इंजन के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि एस-क्रॉस 1.3 और 1.6 लीटर के फिआट से सोर्स किए हुए मल्टीजेट इंजन के साथ आएगी। जहां 1.3 लीटर इंजन 90 बीएचपी की ताकत देगा वहीं 1.6 लीटर इंजन से 120 बीएचपी की पावर मिलेगी। इसके अलावा इंजन 6 स्पीड मेन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। खबरों के अनुसार मारूति सुजुकी एस क्रॉस पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मॉडल में मिलेगी।

 

इसके पेट्रोल मॉडल में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन तथा डीजल मॉडल में 1.3 डीडीआईएस डीजल इंजन दिया जा रहा है। वहीं अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो एस-क्रॉस भारत में 8 लाख रूपए की प्राइज रेंज में आ सकती है जो बाजार में पहले से मौजूद फोर्ड ईकोस्पोर्ट, रेनो डस्टर, निसान टेरेनो और महिन्द्रा क्वांटो जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों को चुनौति पेश करने वाली है। एस-क्रॉस 6 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी। 

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X