नई दिल्ली - बांग्लादेश की मेजबानी में इस माह एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया जुलाई माह में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच और दो ट्वेंटी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से एक क्रिकेट वेबसाइट ने इस बात की जानकारी दी।
वेबसाइट के अनुसार 10 से 19 जुलाई तक होने वाली इस सीरीज में दो ट्वेंटी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 10, 12 और 14 जुलाई को एकदिवसीय मुकाबले होंगे, जबकि दोनों देशों के बीच 17 और 19 जुलाई को ट्वेंटी-20 मैच खेले जाएंगे।