नई दिल्ली - स्पाइसजेट, जेट एयरवेज और इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ने भी मानसून सेल का नया ऑफर पेश किया है। एयर इंडिया ने देश में कहीं भी यात्रा के लिए 1777 रुपए से शुरू होने वाले टिकट्स का ऑफर लाया है। एयर इंडिया ने एक विज्ञप्ति में उल्लेख किया है कि ऑफर में 10 से 12 जून के बीच बुकिंग होगी और यह 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच की यात्रा पर लागू होगी।
एयर इंडिया का ऑफर देश के 66 शहरों में यात्रा पर लागू होगा। दरअसल एयरलाइंस वंपनियों की नॉन पीक सीजन में यात्रियों को लुभाने की कोशिश है और इस होड़ में एयर इंडिया भी शामिल हो गया है।