मुंबई - भागवद गीता के कांपिटिशन में फर्स्ट प्राइज जीतने वाली 12 साल की मुस्लिम लडक़ी मरयम सिद्दीकी ने यूपी गवर्नमेंट की प्राइज मनी को लौटा दिया है। सिक्स क्लास की स्टूडेंट मरयम ने 11 लाख रुपए की प्राइज मनी लौटाते हुए कहा है कि इसको जरूरतमंद बच्चों की बेहतरी के लिए खर्च किया जाए।
सिद्दीकी ने बताया कि वह जरूरतमंद गरीब बच्चों की पढ़ाई के मिशन पर हैं और खुद को उन्होंने शांति का दूत बताया। मरयम ने कहा कि शिक्षा इकलौता रास्ता है जो हमारे भाग्य को बदल सकता है। यूपी गवर्नमेंट द्वारा दिया गया सम्मान मेरे लिए खुशकिस्मती है। वह कहती हैं कि मेरे परिवार को खुदा ने सबकुछ दिया है इसलिए मुझे किसी चीज की जरूरत नहीं है, लेकिन मेरी तरह कई बच्चे खुशकिस्मत नहीं होते इसलिए मैंने फैसला किया कि यह पैसा मुझे लौटा देना चाहिए। इस्कॉन ने जनवरी में भागवद गीता पर आधारित एक कांपिटिशन का आयोजन किया था, जिसमें 100 मार्क्स के मल्टीपल चॉइस क्वेस्चन थे। तीन हजार स्टूडेंट के बीच मुस्लिम बैकग्राउंड से आने वाली मरयम सिद्दीकी पहला स्थान लेकर आई थीं।