मुबंई - हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ को आइफा में बेस्ट डेब्यू हीरो के अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं थी कि लोग मुझे पसंद करेंगे। यह सम्मान मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। टाइगर ने कहा मैं शुरू से ही रितिक रोशन के डांस मूव्स से बहुत प्रभावित था, लेकिन कुछ और एक्टर्स भी हैं, जिन्हें मैं पसंद करता हूं।
शाहिद कपूर के डांस मूव्स बहुत ही क्लीन होते हैं। गोविंदा बड़े ही आराम से डांस करते हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी उनके जैसा डांस कर भी पाऊंगा। उन्होंने बताया मेरे पिता उनकी पहली फिल्म हीरो से ही इंडस्ट्री में स्टार बन गए थे। मैं जब आने की तैयारियां कर रहा था तो इसी बात से नर्वस था कि मैं यहां टिक भी पाऊंगा या नहीं। मेरे ऊपर बहुत ज्यादा दबाव था। टाइगर ने कहा मैं फिल्म इंडस्ट्री में आना ही नहीं चाहता था। डर यह था कि पहली फिल्म चलेगी भी या नहीं, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने मुझ पर भरोसा जताया।