Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

युवा कप्तानी में ‘टेस्ट’ का होगा आज से आगाज

Updated on Wednesday, June 10, 2015 12:21 PM IST

फातुल्लाह - बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे एकमात्र क्रिकेट टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम उतरेगी तो यह विराट कोहली की आक्रामक कप्तानी की परीक्षा होगी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कोहली को पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाया गया।

 

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच धोनी के बगैर नए दौर की शुरुआत होगा, जिसमें टीम के सदस्यों की औसत आयु 26 बरस है। कोहली और बांग्लादेशी कप्तान मुशफिकर रहीम बुधवार को साहेब उस्मान अली स्टेडियम पर उतरेंगे तो पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने भी 15 साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ ही एक टेस्ट के जरिए पूर्णकालिक कप्तानी का आगाज किया था। वह मैच ढाका के बंगबंधु स्टेडियम में खेला गया था। फर्क सिर्फ इतना है कि कोहली का यह बतौर कप्तान तीसरा टेस्ट होगा, जबकि गांगुली ने उस मैच के जरिए कप्तानी में डेब्यू किया था।

 

कोहली अपने चमकीले करियर के नए अध्याय का सूत्रपात करेंगे। यह उनकी कप्तानी की भी परीक्षा होगी। उन्हें तय करना होगा कि भारत छह बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों और एक विशेषज्ञ विकेटकीपर के साथ उतरेगा या एक अतिरिक्त गेंदबाज को उतारा जाएगा। कागजों पर यह मुकाबला बेमेल है, चूंकि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सात में से छह टेस्ट जीते हैं, जबकि चटगांव में 2007 में एक टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा था। उसके बाद से हालांकि बांग्लादेशी क्त्रिकेटरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर अंतिम आठ में पहुंचे थे।

 

इसके बाद पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 3- 0 से हराया और एक टेस्ट ड्रा खेला। इससे आम तौर पर उसे कमतर आंकने वाली विरोधी टीमों के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है। भारत के खिलाफ मुकाबला और भी दिलचस्प होगा क्योंकि बांग्लादेशी क्रिकेटप्रेमी विश्वकप क्वार्टरफाइनल में विवादित नो बॉल को भूले नहीं है और उनका मानना है कि उसी की वजह से वे आगे नहीं बढ़ सके। तेज गेंदबाज रूबल हुसैन की अगवाई वाले बांग्लादेशी गेंदबाजों के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। उनका सामना दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम से है।

 

दोनों ओर से ये होंगे दावेदारभारत विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा, हरभजन सिंह, आर अश्विन, वरुण आरोन, उमेश यादव, इशांत शर्मा, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार। बांग्लादेश मुशफिकर रहीम (कप्तान), तामिम इकबाल, अबुल हसन, इमरुल कायेस, जुबैर हुसैन, लिट्टन दास, मोहम्मद शाहिद, मोमिनुल हक, नासिर हुसैन, रूबल हुसैन, शाकिब अल हसन, स्वागत होम, सौम्य सरकार, तैजुल इस्लाम, महमूदुल्लाह।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X