मुंबई - इमरान हाशमी इन दिनों मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। एकता कपूर की इस फिल्म में वह मोहम्मद अजहरुद्दीन बने हैं, जिनके रवि शास्त्री के साथ काफी अच्छे संबंध थे और खबर है कि फिल्म अजहर में रवि शास्त्री की भूमिका रियलिटी शो बिग बॉस से सुर्खियों में आए गौतम गुलाटी निभाने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वो बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी में हैं। जी हां, सूत्रों की माने तो उन्होंने अपने इस किरदार के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं