नई दिल्ली - एक ओर संकट में फंसी मैगी अपने लिए सुरक्षित रास्ते तलाशने में जुटी है, वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने ऐलान कर दिया है कि जल्द ही देश के बाजारों में वह मैगी का सेहतमंद विकल्प देशी नूडल्स पेश करेंगे। योगगुरु ने कहा कि पतंजलि नूडल्स में जरूरत से ज्यादा मैदा नहीं होगा। बच्चों को उनका स्वाद, उनकी पसंद मैं वापस लौटाऊंगा। मैगी के मुद्दे पर योगगुरु ने कहा कि नेस्ले को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
सरकार यदि कड़े कदम उठाती है, तो मैगी को देश से अपना पैक-अप करना पड़ सकता है। उन्होंने मैगी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि हमें ऐसी कंपनी नहीं चाहिए, जो जहर मुहैया करवाती हो। यह वाकई त्रासदी है कि ऐसे उत्पाद बिक रहे हैं, जो बच्चों के दिल और गुर्दों पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। उन्होंने स्वदेशी विचार पर जोर देते हुए पतंजलि के उत्पादों को इस्तेमाल करने की सलाह दी।