नई दिल्ली - एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया के लोकप्रिय ‘मैगी’ ब्रांड नाम से बिकने वाले नूडल में सीसा पाए जाने के मामले के बीच उसके शेयरों में हुई जबरदस्त बिकवाली से पिछले पांच सप्ताह में उसके भाव 6.13 प्रतिशत लुढक़कर 6177.00 रुपए प्रति शेयर पर आ गया।
प्रमुख शेयर बाजार बीएसई में 30 अप्रैल को यह 6580.90 पर बंद हुआ और विभिन्न राज्यों में मैगी की बिक्री पर रोक लगाए जाने की खबर से बुधवार को इसके शेयर 9.05 प्रतिशत लुढक़कर 6191.10 रुपए प्रति शेयर पर आ गया।