नई दिल्ली - देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय मॉडल सेलेरियो का डीजल संस्करण बाजार में पेश किया है। इसकी दिल्ली में कीमत चार लाख 65 हजार 393 रुपए से पांच लाख 71 हजार 484 रुपए तक (एक्स शो रूम) है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीनिची आयूकावा ने सेलेरियों को डीजल इंजन के साथ बाजार में उतारते हुए कहा कि यह सबसे अधिक ईंधन किफायती कार है। कंपनी का दावा है कि डीडी आईएस 125 इंजन वाली डीजल सेलेरियो एक लीटर ईंधन में 27.62 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। मारुति ने अपने पहले डीजल इंजन वाली कार का इसी के साथ ग्लोबल लाँच भी किया है।