लीड्स - हेडिंग्ले स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 199 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रा करा दी। न्यूजीलैंड की ओर से मिले 455 रन के रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 255 रन पर ही सिमट गई। इंग्लैंड के कप्तान इयान बटलर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।
वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से क्रेग और विलियम्सन ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि बोल्ट को दो और साउदी व हेनरी को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में शानदार 120 रन की पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डीजे वाटलिंग को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। इससे पहले दोनों टीमों ने पहली पारी में 350-350 रन बनाए थे।