Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

फेडरर फ्रेंच ओपन से बाहर, आज नडाल-जोकोविच का सुपर मुकाबला

Updated on Wednesday, June 03, 2015 11:43 AM IST

नई दिल्ली - 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले रॉजर फेडरर फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में मंगलवार को हार गए। उन्हें अपने ही देश के स्टानिस्लास वावरिंका ने सीधे सेटों में मात दी। दोनों ही खिलाड़ी स्विटज़रलैंड की ओर से डेविस कप मुकाबले खेलते हैं और एक दूसरे के खेल से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वावरिंका ने पहला सेट 6-4 से जीता। दूसरे सेट में भी वावरिंका के खेल का फेडरर के पास कोई जवाब नहीं था और वावरिंका ने 6-3 से सेट अपने नाम किया।

तीसरे सेट में फेडरर का पुराना रंग और अंदाज़ दिखा, लेकिन वावरिंका मानो यहां अपने हीरो के सामने कुछ खास करने का मन बनाकर आए थे। तीसरे सेट में मुकाबला टाईब्रेकर तक गया और 7-6 से वावरिंका ने सेट जीतकर 6-4, 6-3, 7-6 से मैच अपने नाम कर लिया। ये पहला मौका है 2014 के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन वावरिंका फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 18वें ग्रैंड स्लैम का फेडरर का इंतज़ार कुछ और लंबा हो गया है। फेडरर हुए बाहर, तो आज नडाल और जोकोविच का सुपर मुकाबला

क्वार्टर फाइनल में सबकी नज़रें होंगी रफायल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर। कुछ लोग इसे फाइनल से पहले का फाइनल भी मान रहे हैं। 9 बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले रफायल नडाल की टक्कर होगी दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नडाल की फिटनेस और फॉर्म पर सवालिया निशान था, लेकिन जैसे-जैसे फ्रेंच ओपन के मुकाबले आते गए वो पूरी तरह लय में आते गए।

वहीं नोवाक जोकोविच ने अपने पिछले 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है और वो एक बेहद शानदार दौर से गुज़र रहे हैं। जोकोविच ने अभी तक फ्रेंच ओपन का खिताब नहीं जीता है और अगर बुधवार को वो नडाल को हरा देते हैं तो वो अपने इस सपने के एक कदम करीब आ जाऐंगे। अभी तक दोनों के बीच 43 मुकाबले हुए हैं और 23 बार नडाल ने बाज़ी मारी है तो 20 बार जोकोविच जीते हैं। फ्रेंच ओपन में दोनों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं जिसमें दो फाइनल भी शामिल हैं और सभी मैच नडाल ने जीते हैं। यानी एक तरफ पुराने रिकॉर्ड हैं और दूसरी तरफ मौजूदा फॉर्म।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X