नई दिल्ली 19 फरवरी — नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ देशभर में बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्य 20 व 21 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 20 व 21 फरवरी को लेन-देन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दो दिन में 15 करोड़ के कारोबार प्रभावित होने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। सभी यूनियनें कुल 10 मांगों को लेकर सेंट्रल ट्रेड यूनियन का समर्थन किया जाएगा और बैंक आउटसोर्सिंग का विरोध किया जाएगा।
बैंक कर्मियों की हड़ताल में 20 फरवरी को विरोध स्वरूप देश भर में रैलियां निकाली जाएंगी और 21 फरवरी को कार्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन किये जाएंगे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 20 व 21 फरवरी को बैंकों में लेन-देन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते बैंक में आवश्यक कार्य व लेनदेन संबंधी कार्य को मंगलवार को निपटाना बेहतर रहेगा।