मुबंई - बालीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी अब निर्माता बन गए हैं। बतौर निर्माता मिसिंग उनकी पहली फिल्म होगी। इसका निर्माण मनोज वाजपेयी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ मशहूर अभिनेत्री तब्बू दिखेंगी। इससे पहले दोनों शूल फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। शूल को क्रिटिक के अलावा दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था। मनोज बाजपेयी ने बालीवुड में अपनी नई पारी के बारे में ट्विटर के जरिए जानकारी दी।
उन्होंने लिखा बतौर सह-निर्माता मिसिंग मेरी पहली फिल्म होगी। वह यह फिल्म नीरज पांडे के साथ मिलकर बना रहे हैं। फिल्मी दुनिया में बतौर निर्देशक कदम रख रहे मुकुल अभ्यंकर इसका निर्देशन करेंगे।