नई दिल्ली - ऑडी बिलकुल नई क्यू 7 को नवंबर 2015 में भारत ला सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी दिवाली के आसपास के त्योहारी सीजन में इस कार को भारतीय बाजार में लांच कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कार की बिक्री जून में शुरू होगी। राइट हैंड ड्राइव वर्जन की बिक्री अगस्त में शुरू होगी। ऑटो कार इंडिया वेबसाइट के मुताबिक शुरुआत में क्यू-7 को आयात किया जाएगा, वहीं ऑडी के औरंगाबाद प्लांट में इसकी बिक्री 2016 में शुरू होगी। हालांकि, वेबसाइट के सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक देश में आयातित और देश में असेंबल होनी वाली ऑडी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स में कोई अंतर नहीं होगा।
मजे की बात यह है कि आडी इंडिया अब भी इस कार के भारतीय अवतार के डिटेल्स पर काम कर रही है। फिलहाल इस कार के बारे में यही जानकारी उपलब्ध है कि कंपनी भारत में क्यू-7 3.0 टीडीआई इंजन के साथ बेचेगी। यह इंजन 268 बीएचपी, 3.0 लीटर वी6 टर्बो-डीजल इंजन के साथ उतारेगी।