मुंबई - इस हफ्ते सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बजरंगी भाईजान का टीजर रिलीज हुआ। खुद शाहरुख खान ने इस टीजर को ट्विटर पर प्रमोट किया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और यहां तक कि यू ट्यूब पर बजरंगी भाईजान के टीजर ने नया रिकॉर्ड कायम किया। तो कुल मिलाकर ये हफ्ता सलमान भाईजान के नाम रहा। कबीर खान की इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और टीजर जितनी खूबसूरती से बनाया गया है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि बजरंगी भाईजान इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी।
आइये एक नज़र डालते हैं इस हफ्ते की टॉप खबरों पर सलमान ने किसे दिखायी बजंरगी भाईजान सबसे पहले बजरंगी भाईजान की टीम कश्मीर से लौट चुकी है और वहां से आते ही सलमान खान ने फिल्म की टीजर अपने करीबी दोस्त साजिद नाडियाडवाला और आदित्य चोपड़ा को दिखाया। यह फिल्म सलमान खान प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। शाहरुख ने दिखाई बजरंगी भाईजान की पहली झलक OMG.. बॉलीवुड प्रेमियों को शायद इससे बड़ी सरप्राइज की उम्मीद नहीं थी।