मुंबई -पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न की टी-20 लीग अगस्त के आखिरी सप्ताह या फिर सितंबर पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित लीग अमरीका के शिकागो और न्यूयार्क में होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए जिन 28 महान खिलाडिय़ों से संपर्क किया। भारत से सचिन के साथ सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण इस लीग में शामिल हो सकते हैं।
जिन क्रिकेटर्ज से संपर्क किया गया उनमें आस्ट्रेलिया के ग्लेन मेक्ग्राथ, रिकी पोंटिंग, ब्रेट ली, एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हैडन, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, एलेन डोनल्ड, लांस क्लूजनर, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, कुमार संगाक्कारा और महेला जयवर्द्धने शामिल हैं। इनके अलावा इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ और माइकल वॉन तथा पाकिस्तान के वसीम अकरम और शोएब अख्तर शामिल हैं।
वकार यूनुस और शाहिद अफरीदी से भी संपर्क किया जाएगा।हर खिलाड़ी को एक मैच के 15.75 लाखलीग में हर मैच के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 25000 डालर (15.75 लाख रुपए) मिलेंगे और खिलाडिय़ों को साढ़े तीन साल में 15 टी-20 मैच खेलने होंगे। इस टूर्नामेंट को ‘क्रिकेट ऑल स्टार लीग’ नाम दिया जाएगा। पिछले वर्ष जब लार्ड्स मैदान के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुए प्रदर्शनी मैच के बाद सचिन के दिमाग में इस तरह की लीग कराने का विचार आया। उन्होंने शेन वार्न से इसकी चर्चा की और 28 क्रिकेटर्ज को इसकी पेशकश की।