कराची - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ घरेलू पिच पर द्विपक्षीय सीरीज की खबरों को खारिज किया है। पीसीबी ने साफ किया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ जिस एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं, उसके अनुसार पहली सीरीज जब भी होगी, यूएई में खेली जाएगी। बयान में कहा गया कि भारतीय मीडिया में इस तरह की अटकलें हैं, जिनमें सुझाव दिया जा रहा है कि पीसीबी यूएई में घरेलू सीरीज की जगह दिसंबर में भारत आने पर सहमत है।