नई दिल्ली - लग्जरी कार कम्पनी मर्सडीज बैंज ने अब लग्जरी और एग्जीक्यूटिव प्राइवेट जेट तैयार किया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी वाला यह जेट जर्मनी एयरलाइंस के साथ मिलकर तैयार किया गया है। जेट की डिजाइन यूनीक और मॉडर्न है। इसमेंं टचस्क्रीन विंडोज, मखमली सोफा और वुड फ्लोर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।
प्राइवेट जेट का यह कॉन्सेप्ट कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए उतारा गया है। हाल ही जिनेवा में हुए यूरोपियन बिजनेस एविएशन कन्वेंशन में इसे सामने लाया गया। दुनिया की सबसे पॉपुलर लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बैंज ने भारत में हाल ही में अपनी स्600 त्रह्वड्डह्म्स्र नाम से नई कार लॉन्च की है। इस कार की कीमत 8.9 करोड़ रूपए मर्सिडीज बैंज एस600 गार्ड की सबसे खास बात ये है कि यह अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस है जिसके चलते यह बम धमाकों को भी झेल सकती है।