Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

आईपीएल के चैंपियन का होगा फैसला आज

Updated on Sunday, May 24, 2015 11:28 AM IST

कोलकाता - खेल,रोमांच,मनोरंजन और मालामाल करने वाले दुनिया के सबसे लोकप्रिय दनादन क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग में छठी बार फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस रविवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर पूरे दमखम के साथ आठवें संस्करण का खिताब पाने के लिए उतरेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दो बार खिताब जीत चुकी चेन्नई तीसरी बार चैंपियन का ताज पाने के लिए उतरेगी तो दूसरी तरफ सितारों से सजी मुंबई अपने युवा कप्तान के नेतृत्व में दूसरी बार खिताब पर कब्जा करने के लिए चुनौती पेश करेगी। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फाइनल तक पहुंचने वाली हर टीम श्रेष्ठ होती है इसलिए किसी को भी कमतर आंकना गलत होगा और ऐसे में इनके बीच महामुकाबले की अपेक्षा की जा सकती है। चेन्नई ने दूसरे क्वालिफायर में रायल चैलेंजर्स बंगलूर को नाकआउट कर फाइनल में जगह पक्की की।

आईपीएल का यह आठवां संस्करण है और टूर्नामेंट में यह ओवरआल छठा मौका है जब चेन्नई ने फाइनल में प्रवेश किया है। वर्ष 2008, 2010, 2011, 2012, 2013 और अब 2015 में आईपीएल के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की है और 2010-11 में लगातार दो बार खिताब जीता। दूसरी ओर मुंबई 2013 की चैंपियन है। मुंबई तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है, जबकि 2010 में वह उपविजेता रही थी। मौजूदा संस्करण की बात करें तो चेन्नई ने जहां अपेक्षा के अनुरूप ही प्रदर्शन किया और ग्रुप चरण में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत अंकतालिका में शीर्ष पर रही तो मुंबई ने सबसे बड़ा उलटफेर किया और शुरुआती चार मैच हारने तथा एक समय अंकतालिका में सबसे आखिरी स्थान पर पहुंचने के बावजूद ऐसी जबरदस्त वापसी की कि आखिर में न सिर्फ दूसरे स्थान पर पहुंची।

बल्कि पहले क्वालिफायर में शीर्ष टीम चेन्नई को चौंका कर सीधे फाइनल में भी जगह पक्की कर ली और चेन्नई के लिए इस टीम से पार पाना निश्चित ही आसान नहीं होगा।  सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, अनिल कुंबले और जोंटी रोड्स जैसे विश्वस्तरीय सपोर्ट स्टाफ से ही विपक्षियों को दबाव में ले आने वाली मुंबई के क्रिकेटरों ने भी भारी दबाव और आलोचनाओं के सामने अपना मनोबल नहीं गिरने दिया और टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में पहुंचने के बावजूद खिताबी जंग के लिए जगह पक्की की।

मुंबई और चेन्नई के लिए अब फाइनल भी एक तरह से पहले क्वालिफायर को दोहराने जैसा होगा, जहां मुंबई अपनी उसी लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी जिसमें उसने चेन्नई को गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक हर विभाग में पूरी तरह परास्त किया तो, वहीं चेन्नई के लिए इस हार से सबक लेने और इसी टीम के सामने पिछले मुकाबले में हुई गलतियों को सुधारने का मौका होगा।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X