चंडीगढ़ - रिनाल्ट ने भारत में अपने नए वैश्विक उत्पाद क्विड का अनावरण किया है। कार्लोस घॉन, चेयरमैन एवं सीईओ ने नए लांच के विषय में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्विड के साथ, रिनाल्ट ने अंतरराष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने हेतु सभी के लिए वहनीय मोबिलिटी की रणनीति को जारी रखा है। क्विड महत्त्वाकांक्षी डिजाइन, अनोखा अंदाज और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए तकनीक से सुसज्जित है।
क्विड काम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनामिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नए स्तर पर ले जाता है। सुमित साहनी, कंट्री सीईओ, प्रबंध निदेशक, रिनॉल्ट इंडिया ऑपरेशंस ने कहा कि हमने खुद को भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के बढ़ते एवं वॉल्यूम सेगमेंट में स्थापित करने पर स्पष्ट ध्यान दिया है। हमारी आक्रामक उत्पाद पेशकश योजनाओं के अलावा, हम ग्राहकों को अपने ब्रांड के साथ सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं और इसे हासिल करने के लिए अनेक पहलों की पेशकश करेंगे। इसमें वहनीय मोबिलिटी की हमारी रणनीति भी शामिल है।