हैदराबाद - स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन पर काबिज हो गई है। साइना ने पिछले महीने शीर्ष रैंकिंग गंवा दी थी। वह हालांकि 26 मई से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले फिर चोटी पर पहुंच गई है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज में गत चैम्पियन है। वह पहले मैच में क्वालीफायर से खेलेगी।
इस बीच पी वी सिंधू एक पायदान खिसककर 12वें स्थान पर आ गई। पुरुष एकल में के श्रीकांत चौथे स्थान, पी कश्यप 13वें और एच एस प्रणय 15वें स्थान पर बरकरार हैं।