नई दिल्ली -टर्बनेटर के नाम से मशहूर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को बांग्लादेश में होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए फिर से भारतीय टीम में बुलाया गया है। हरभजन की करीब दो साल बाद वापसी हुई है। हरभजन के आने से खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा की छुट्टी हो गई। हरभजन फिलहाल आईपीएल-8 में फाइनल में जगह बना चुकी मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य हैं।
चयनकर्ताओं ने बुधवार को 15-15 सदस्यीय टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा की। दौरे पर 10 से 14 जून तक एक टेस्ट खेला जाएगा, जबकि वनडे 18, 21 और 24 जून को मीरपुर में होंगे।