बीजिंग - दुनिया के मौजूदा सबसे तेज धावक अमरीका के जस्टिन गैटलिन मंगलवार को उस समय फिर विवादों में आ गए जब बीजिंग वर्ल्ड चैलेंज मीट की पूर्व संध्या पर ही टूर्नामेंट छोड़ स्वदेश लौट गए। वह दुनिया के सबसे तेज धावक हैं। रेस छोड़ स्वदेश लौटने की वजह पूछने पर कहा कि चैंपियनशिप में उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।