Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

चेन्नई चित्त, मुंबई तीसरी बार फाइनल में

Updated on Wednesday, May 20, 2015 11:24 AM IST

मुबंई - वानखेड़े लेंडल सिमंस के शानदार अर्द्धशतक (65) के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को क्वालीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 25 रनों से हराकर आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई के 187 रनों के जवाब में सीएसके की पारी 19 ओवरों में 162 रनों पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस तीसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचा है। आईपीएल फाइनल 24 मई को कोलकाता में होगा।

 

सीएसके को अब 22 मई को रांची में होने वाले क्वालीफायर-2 में चेन्नई और एलिमिनेटर की विजेता का सामना करना होगा। मुंबई ने 2013 में यह खिताब जीता था, जबकि 2010 में उसे फाइनल में चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई के ड्वेन स्मिथ दुर्भाग्यशाली रहे जब अंपायर ने उन्हें लसिथ मलिंगा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिया, जबकि गेंद ऑफ स्टंप के बहुत बाहर जा रही थी। प्लेसिस जब 14 रनों पर थे तब विनय कुमार की गेंद पर थर्डमैन पर मलिंगा ने उनका आसान कैच छोड़ा।

 

माइक हसी 16 रन बनाने के बाद विनय कुमार की गेंद पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल को कैच दे बैठे। दो झटकों के बावजूद चेन्नई की टीम लक्ष्य की तरफ बढ़ती दिख रही थी तभी हरभजन ने दो गेंदों में दो विकेट लेते हुए अपनी टीम की स्थिति मजूबत कर दी। भज्जी की धीमी गेंद को सुरेश रैना (25) नीचे नहीं रख पाए और उन्होंने रिटर्न कैच थमा दिया। उन्होंने प्लेसिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े।

 

भज्जी ने अगली गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (0) को एलबीडब्ल्यू कर चेन्नई को करारा झटका दिया। इसी ओवर में चेन्नई को एक और झटका लगता यदि भज्जी ने अपनी गेंद पर ड्वेन ब्रावो (0) का कैच लपक लिया होता। चेन्नई की रही सही उम्मीद उस समय टूट गई जब फॉफ डू प्लेसिस 45 रन बनाने के बाद जे सुचित की गेंद पर लांग ऑन पर विनय कुमार को कैच दे बैठे।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X