नई दिल्ली - किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1010 रुपए किराए की पेशकश की है। कंपनी ने बताया कि 23 मई को उसके परिचालन का 10 वर्ष पूरा होने जा रहा है और इसके मद्देनजर 1010 रुपए किराए की पेशकश की गई है। इस ऑफर के तहत एक जुलाई से 15 अक्तूबर के बीच की यात्रा के लिए 19 से 21 मई तक टिकट की बुकिंग की जा सकती है। कंपनी ने सीमित संख्या में सीटों की पेशकश की है जो ‘पहले आओ पहले पाओ’के आधार पर जारी की जाएगी और यह ऑफर केवल घरेलू उड़ान के लिए है।