नई दिल्ली - वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को युवाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी छोटी कार नैनो का नया अवतार जेनएक्स नैनो पेश की, जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपए से लेकर 2.89 लाख रुपए तक है। कंपनी के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारीक ने यहां जारी बयान में कहा है कि नई कार की गति बढ़ाने के लिए ‘स्पोट्रस’मोड के साथ ऑटोमैटिक मैनुअल गियर से लैस किया गया है जो इसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलाने के साथ ही पार्किंग को आसान बनाता है।
इसमें इलेक्ट्रिक पावर समर्थित स्टियरिंग, स्मोग लैंप, 24 लीटर का इंधन टैंक, 110 लीटर की डिक्की, बलूटुथ, रेडियो के साथ ही डिजिटल सूचना डिस्प्ले है। उन्होंने कहा कि जेनएक्स नैनो एक्सई, एक्सटी, एक्सएमए और एक्सटीए संस्करण में पेश किया गया है। इनमें से एक्सई माडल की कीमत 1.99 लाख रुपए, एक्सटी की कीमत 2.49 लाख रुपए है। इन दोनों माडलों की बिक्री कंपनी के देश भर के 450 शोरूम में मंगलवार से शुरू हो गई है।