Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

दिल्ली के हाथों पिटे चेन्नई सुपरकिंग्स के योद्धा

Updated on Wednesday, May 13, 2015 12:30 PM IST

रायपुर - जहीर खान की तूफानी गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज श्रेयष अय्यर के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हराकर लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा। जहीर ने नौ रन पर दो विकेट और एल्बी मोर्कल ने 21 रन पर दो विकेट लिए। उनकी धारदार गेंदबाजी से सुपरकिंग्स को छह विकेट पर 119 रन पर रोकने के बाद डेयरडेविल्स ने अय्यर नाबाद 70 के उम्दा अर्धशतक की मदद से 16.4 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

दिल्ली की ओर से शाहबाज नदीम ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 18 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। अय्यर ने 49 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का जडऩे के अलावा युवराज सिंह 32 रन के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोडक़र टीम की जीत की राह आसान की। प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके दिल्ली ने इसके साथ ही नौ अप्रैल को चेन्नई में सुपरकिंग्स के खिलाफ एक रन की हार का बदला भी चुका कर लिया। डेयरडेविल्स हालांकि अब भी 13 मैचों में 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है जबकि सुपरकिंग्स 13 मैचों में 16 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे डेयरडेविल्स की शुरुआत भी खराब रही और उसने तीसरे ओवर में ही क्विंटन डि काक 3 रन का विकेट गंवा दिया जिन्होंने ईश्वर पांडे ;27 रन पर दो विकेटद्ध की गेंद पर लांग लेग पर रविचंद्रन अश्विन को कैच थमाया। फार्म में चल रहे अय्यर ने पांडे पर चौके के साथ खाता खोला और फिर मोहित शर्मा पर भी दो चौके मारे। पांडे ने हालांकि अपने अगले ओवर में कप्तान जेपी डुमिनी को बोल्ड कर दिया। अय्यर और युवराज ने सातवें ओवर में पांडे को निशाना बनाया।

युवराज ने इस तेज गेंदबाज पर दो चौके मारे जबकि अय्यर ने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा। दोनों ने आठवें ओवर में टीम के 50 रन पूरे किए। अय्यर हालांकि 32 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब अश्विन की गेंद पर मोहित ने उनका कैच टपका दिया। युवराज ने इसके बाद अश्विन पर छक्का जड़ा जबकि अय्यर ने इसी ओवर में दो रन के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पवन नेगी ने अगले ओवर में युवराज को डीप मिडविकेट पर मोहित के हाथों कैच कराके दिल्ली को तीसरा झटका दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X