Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

डीविलियर्स-कोहली के तूफान में उड़े मुंबई इंडियंस

Updated on Monday, May 11, 2015 11:14 AM IST

मुंबई - एबी डीविलियर्स (नाबाद 133 रन) और विराट कोहली (नाबाद 82 रन) की शानदार पारियां तथा दोनों के बीच टी-20 में सर्वाधिक रनों की रिकार्ड साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने मुंबई को 39 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार को आईपीएल-8 के मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से लेंड्ल सिमंस (नाबाद 68 रन) और किरोन पोलार्ड (49) ने उपयोगी पारी खेली। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पार्थिव पटेल (19) को कोहली और कार्तिक ने संयुक्त रूप से रनआउट किया। इसके बाद रोहित शर्मा (15) को हर्षल पटेल ने मंदीप सिंह के हाथों कैच कराया।

किरोन पोलार्ड (49) ने बल्ले पर कुछ अच्छे हाथ जरूर आजमाए, लेकिन उन्हें अरविंद ने स्टार्क के हाथों कैच करवा कर मुंबई की कमर तोड़ दी। हार्दिक पांड्या (8) को चाहल ने स्टंपिंग कराया। हर्षल पटेल की गेंद पर डीविलियर्स ने रायुडू (14) का दर्शनीय कैच लपका। हरभजन सिंह (3) को स्टार्क ने कोहली के हाथों कैच करवाया। इसके बाद आखिरी ओवर में चाहल ने जगदीश सुचिथ (4) को कार्तिक के हाथों की शोभा बनाया। इससे पहले एबी डीविलियर्स (133 रन, 59 गेंद, 19 चौके व चार छक्के) के नाबाद तूफानी शतक और विराट कोहली (नाबाद 82 रन) की चमकीली पारी की बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट खोकर 235 रन बनाए। क्रिस गेल (13) अपना जादू नहीं फैला सके।

मुंबई इंडियंस ने मैच में लचर फील्डिंग की। मिचेल मेक्लेनघन दुर्भाग्यशाली गेंदबाज रहे। उनके द्वारा डाले तीसरे ओवर की की चौथी व पांचवी गेंद पर कोहली और गेल को जीवनदान मिला। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने गेल का आसान कैच टपकाया। गेंद हवा में लहराई जिससे रोहित का ध्यान भंग हो गया, लेकिन रोहित के हाथ में जैसे ही गेंद लगी वैसे ही नीचे गिर गई।

इसके अगली ही गेंद पर हरभजन सिंह ने पहली स्लिप में कोहली का आसान कैच टपका दिया। कोहली ने ऑफ साइड की गेंद पर ड्राइव लगाने का प्रयास किया जो सीधे हरभजन के हाथों में जाने लगी, लेकिन हरभजन इस मौके को गंवा बैठे।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X