Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

हैदराबाद की जीत में चमके मोर्गन

Updated on Friday, May 08, 2015 11:17 AM IST

मुंबई - ओपनर शिखर धवन(54) और इयोन मोर्गन (63) के आतिशी अर्द्धशतकों के बाद भुवनेश्वर कुमार(44 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल आठ के रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हैदराबाद ने शिखर और मोर्गन की आतिशी पारियों की मदद से चार विकेट पर 201 का मजबूत स्कोर बनाया।

राजस्थान ने सात विकेट खोकर 194 रन बनाए। राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसके दोनों ओपनर अजिंक्या रहाणे(08) और शेन वाटसन(12) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे  नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीवन स्मिथ (68) ने शानदार अर्द्धशतक ठोंका लेकिन यह टीम की जीत के लिए नाकाफी था। स्मिथ ने 40 गेंदों पर 68 रन की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। क्रिस मोरिस (नाबाद 34) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को जीताने की कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी कर जीत हैदराबाद की झोली में डाल दी।

मोरिस ने 11 गेंदों पर 34 रन की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। भुवनेश्वर कुमार ने  तीन विकेट झटके। रहाणे को निपटाने के बाद भुवनेश्वर ने जेम्स फॉकनर(30) और संजू सैमसन(21) के अहम विकेट लिए।  इसके अलावा इशांत शर्मा, कर्ण शर्मा, मोएसिस हेनरिक्स और रवि बोपारा ने एक-एक विकेट लिए। इस जीत के साथ ही हैदराबाद अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। अब उसके 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X