मुंबई - मराठी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री और रंगमंच कलाकार शांता उर्फ बिम्बा मोदक का यहां निधन हो गया है। वह 98 वर्ष की थीं। बिम्बा के परिजन ने बताया कि बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण अभिनेत्री का मंगलवार रात निधन हो गया। बिम्बा ने जब फिल्मों में काम करना शुरू किया, उस समय सिनेमा में महिलाओं का फिल्मों में काम करना खराब माना जाता था।
उन्होंने 1946 में चूल आणी मूल’ फिल्म से फिल्म उद्योग में कदम रखा था। इसी दौरान उन्होंने भावबंधन में पहली मराठी रंगमंच प्रस्तुति दी और उन्हें दोनों ही विधाओं में काफी सराहना मिली। उन्होंने ाह्नक स्वयंवर, सौभद्र और मानअपमान जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने लाइफटाइम पुरस्कार से नवाजा।