Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

सनराइजर्स ने किंग्स इलेवन को 20 रनों से हराया

Updated on Tuesday, April 28, 2015 11:19 AM IST

मोहाली - ट्रेंट बाउल्ट (19/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 20 रनों से हरा दिया। सात मैचों में किंग्स इलेवन की यह पांचवीं हार है। किंग्स इलेवन के सामने 151 रनों का लक्ष्य था लेकिन सनराइजर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर केवल 130 रन बना सकी। अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए बाउल्ट ने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट चटकाए।

बहरहाल, एक समय 13वें ओवर में केवल 72 रनों पर पांच विकेट गंवा देने के बाद किंग्स इलेवन के लिए मुकाबला बहुत पहले ही समाप्त नजर आ रहा था। रिद्धिमान साहा (42) और अक्षर पटेल हालांकि छठे विकेट के लिए 29 गेदों में 44 रन जोड़ कर मैच में रोमांच लाने में कामयाब रहे। किंग्स इलेवन के लिए सबकुछ ठीक चल ही रहा था कि 18वें ओवर की पहली गेंद पर बाउल्ट ने पहले पटेल को बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर साहा को कैच कराकर मैच सनराइजर्स की झोली में डाल दिया। साहा जब पवेलियन लौटे तब किंग्स इलेवन को 12 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे। नीचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए यह मुश्किल चुनौती थी और अंतत: सनराइजर्स इस संस्करण में अपनी तीसरी जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

सनराइजर्स टीम की इस संस्करण में यह तीसरी जीत है। सात मैच खेल चुके सनराइजर्स इस जीत के साथ अंकतालिका में एक स्थान ऊपर पांचवें पायदान पर पहुंच गए। किंग्स इलेवन अंकतालिका में सबसे नीचे है। किंग्स इलेवन की शुरूआत निराशाजनक रही और तीसरे ओवर में सबसे पहले मनन वोहरा (5) पवेलियन लौटे।  उन्हें बाउल्ट ने बोल्ड किया। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने शॉन मार्श (1) भी बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। मुरली विजयन ने 12 और जॉर्ज बेले ने 22 रनों का योगदान दिया।

इससे पूर्व, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (58) ने सबसे बड़ी पारी खेली। वार्नर ने 41 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। लगातार अंतराल पर गिरते विकेट और धीमी रन गति के बीच आखिर में आशीष रेड्डी (22 नाबाद) ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। रेड्डी ने आठ गेंदों में एक चौका और दो छक्के जमाए।

यह दोनों छक्के उन्होंने आखिरी ओवर में जडे। वार्नर के साथ पारी की शुरूआत करने आए शिखर धवन (1) नाकाम रहे और पारी के दूसरे ओवर में मिशेल जानसन की गेंद पर मुरली विजय को कैच थमा बैठे। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी भी नौ रनों का योगदान कर सके। वार्नर और विहारी के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। छह ओवर तक 56 रनों पर दो विकेट गंवा चुकी सनराइजर्स को तीसरा झटका 20 रनों के बाद ही वार्नर के रूप में लगा। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद मोएसिस हेनरिक्स (30) और नमन ओझा (28) ने चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालने का प्रयास किया। पारी के 17वें ओवर में हालांकि पटेल ने ओझा को डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर इस जोड़ी को तोड़ा। होनरिक्स आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे। किंग्स इलेवन की ओर से जानसन और पटेल ने दो-दो सफलताएं हासिल की। अनुरीत सिंह और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला। किंग्स इलेवन अब अपना अगला मुकाबला शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलेगा। वहीं, सनराइजर्स शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलेंगे।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X