मुबंई - श्रुति हासन अपनी आने वाली फिल्म गब्बर इज बैक में मराठी लुक में नजर आएंगी। अक्षय कुमार और श्रुति की जोड़ी वाली यह फिल्म एक मई को प्रदर्शित होने जा रही है। अक्षय जहां फिल्म में दाढ़ी और रफ लुक में होंगे तो दूसरी ओर श्रुति ट्रेडशिनल लुक में दिखाई देंगी। दोनों की जोड़ी पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आनेवाली है।
फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है। अक्षय गब्बर के किरदार में हैं। यह गब्बर गरीब लोगों की मदद करता है और बुराई से लड़ता है। अक्षय इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। श्रुति ने दक्षिण की फिल्मों में तो दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी है अब वह हिंदी फिल्मों में भी अपना सिक्का जमाने की कोशिश कर रही हैं। संजय लीला भंसाली निर्मित और कृष निर्देशित गब्बर इज बैक दक्षिण भारतीय फिल्म रमन्ना का हिंदी रिमेक है।