मुंबई - पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान ने फिल्म डोननो वाई 2 में एक्टर कपिल शर्मा के साथ किस सीन करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर संजय शर्मा काफी हैरान हो गए। संजय का कहना है कि जब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रिया जैसे ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित ने इस तरह के सीन दिए है तो सादिया को इससे क्या आपत्ति हो सकती हैं। साथ ही डायरेक्टर का कहना है कि यह फिल्म का बेहद खास सीन है जिसके लिए सादिया गैरपेशेवर बर्ताव कर रही हैं।