उदयपुर - बिग बॉस सीजन-5 में नजर आ चुकीं अभिनेत्री और मॉडल पूजा मिश्रा ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पूजा मिश्रा उदयपुर में एक कैलेंडर लांच के लिए गई हुई थीं, जहां पर रात में होटल में अज्ञात लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। साजिश रचने के आरोप में पूजा मिश्रा ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया, मॉडल ने पूनम सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, ईशा कोप्पिकर, ईशा के पति और एक और शख्श के खिलाफ उदयपुर में उनके साथ साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बालीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा और बालीवुड के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ यह साजिश रची है, ताकि उनका व्यक्तिगत जीवन और करियर खराब हो जाए। यह घटना 11 अप्रैल की जहां पर पूजा मिश्रा कैलेंडर लांच के लिए गई हुई थीं। उदयपुर के आंबामात पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पूजा मिश्रा ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है उन्हें ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें गहरी नींद आ गई थी, जब सुबह वो सोकर उठी थी उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है।