मुंबई - बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा मुंबई के बांद्रा इलाके में घर खरीदकर बेहद खुश है। परिणीति बांद्रा इलाके में समुद्र का दीदार कराने वाला एक घर खरीदकर फूले नहीं समा रही हैं। परिणीति ने सोशल मीडिया में लिखा है कि मुंबई नगरी में अपने लिए एक घरौंदा बनाना उनका सपना था। परिणीति ने कहा मुझे आखिरकार मेरा घर मिल गया और मैंने इसे खरीद लिया। मैं मुंबई में एक घर खरीदने के लिए मरी जा रही थी। उन्होंने कहा, भगवान की दुआ से यह आखिरकार हो गया। यह बांद्रा में समुद्र का दीदार कराने वाला खूबसूरत सा अपार्टमेंट है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।