अमृतसर - लाइफ, भारत का अग्रणी फैशन स्थान ने बॉलीवुड की सुपरस्टार अनुष्का शर्मा को अपने वूमैनवियर ब्रांड कोड बाई लाइफ स्टाइल के लिए ब्रांड एम्बैसेडर के रूप में साइन किया है। प्रेरणादायक, सफल, आकर्षक व्यक्तित्व और अंदाज के बेदाग अहसास की एक सार्वभौमिक मिश्रण अनुष्का शर्मा आज की नारी की भावना को बाखूबी व्यक्त करती हैं।
कोड बाई लाइफ स्टाइल के लिए अनुष्का शर्मा ब्रांड के नए तथा जोशपूर्ण कलैक्शन को दर्शाता है। प्रचार अभियान को आज की नारी के बहुरंगी पहलुओं, सुंदरता, ग्लैमर, विश्वास, रोब को दर्शाने के लिए फैशन को उसके व्यक्तित्व के एक आईने के रूप में इस्तेमाल करते हुए रचनात्मक रूप से तैयार किया गया है।