मुंबई। कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी की लाइफ पर बन रहीं फिल्म के बॉलीवुड गलियारे में काफी चर्चे है। खास बात यह है कि फिल्म में धोनी की जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया जाएगा। खबर है कि फिल्म में कैप्टन कूल की एक्स गर्लफ्रेंड को दिखाया जाएगा, जो अब इस दुनिया में नहीं है। सूत्रों की मानें तो फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडे ने धोनी से इस बारे में सहमति भी ले ली है। मीडियो रिपोर्टस के अनुसार, फिल्म में उस घटना को दिखाया जाएगा जब धोनी की यह गर्लफ्रेंड उन्हें छोडक़र चली जाती है।
दूसरी ओर जब क्रिकेट में धोनी के सितारे चमकते है तो वह वापस आना चाहती लेकिन क्रिकेटर अतीत से उभर चुके थे। यह खबरें है कि अब वह लडक़ी इस दुनिया में नहीं है। फिल्म में धोनी के एक्स गर्लफ्रेंड के अलावा उनकी पत्नी साक्षी का किरदार भी बेहद अहम होगा। हालांकि अभी धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि फिल्म में धोनी का किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अदा कर रहे है। हालांकि अभी बाकी किरदारों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि फिल्म में जॉन अब्राहम, आलिया भट्ट और गौतम गुलाटी नजर आएंगे। वहीं कई क्रिकेटर भी फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आ सकते है।