वेलिंगटन - न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 250 रन पर ऑलआउट कर 143 रन से रहा दिया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की ओर से नाबाद 237 रन की सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी खेली जिससे विश्व कप के इस सहमेजबान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे क्वार्टर फाइनल में छह विकेट पर 393 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुप्टिल ने 163 गेंद की अपनी पारी में 24 चौके और 11 छक्के मारे। वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोहरा शतक जडऩे वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं।
उनकी यह पारी वनडे क्रिकेट में भारत के रोहित शर्मा (264 रन) बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी है और विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ पारी है। वहीं जबाव में वेस्टइंडीज की टीम ठोस शुरूआत ने दे सकी । कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका यह बात जरूर है कि वेस्टइंडीज की ओर से 16 छक्के लगाए गए जबकि न्यूजीलैंड की ओर से 15 छक्के लग सकें।