नई दिल्ली - सूचना प्रौद्योगिकी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली प्रमुख विप्रो लिमिटेड को लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे नैतिक कंपनी का खिताब मिला है। कंपनी ने जारी बयान में बताया कि यह पुरस्कार व्यवसाय में नैतिकता और पारदर्शिता के लिए नैतिक व्यवसाय के मापदंडों को उन्नत और पारिभाषित करने वाली वैश्विक संस्था एथिस्फेयर इंस्टीट्यूट की ओर से दिया जाता है। कंपनी के मुख्य सस्टेनेबिलिटी अधिकारी अनुराग बहर ने कहा, विप्रो में नैतिकता, अखंडता और जागरूक नागरिकता आधारभूत सिद्धांत है एवं यही हमारे सोच और कार्यप्रणाली का आधार है।