मुबंई। होली के रंगीले रंगों के बीच टोयोटा इण्डिया लेकर आया है अपना नया कलरफुल ऑफर, जिसमें कंपनी अपने कुछ पोपुलर मॉडल सीरीज पर आकर्षक ऑफर पेश कर रही है। इस होली ऑफर्स में इटिओस रेंज- इटिओस लीवा हैच, इटिओस सेडान और इटिओस क्रास सहित टोयोटा कोरोला अल्टिस और इनोवा एमपीवी को शामिल किया गया है। बात करें ऑफर्स की तो इटिओस लीवा हैचबैक पर 25,000 की आकर्षक छूट दी जा रही है जिसमें एक रूपए में स्टैण्डर्ड इंशोरेंस और 5,000 रूपए की टोयोटा जन्यूइन एसेसरीज (टीजीए) शामिल है। वहीं इटिओस सेडान पर 20,000 रूपए की एसेसरीज तक की छूट दी जा रही है।
इसी तरह इटिओस क्रास पर भी कुल 30,000 रूपए तक का बेनेफिट ऑफर दिया जा रहा है जिसमें एक रूपए में स्टैण्डर्ड इंशोरेंस और 8,000 रूपए की टीजीए एसेसरीज शामिल की गई हैं। वहीं इनोवा पर 25,000 तक की टीजीए एसेसरीज की पेशकश की गई है। यह सभी ऑफर्स केवल डीजल मॉडल पर भी दिए गए हैं और साथ ही 31 मार्च, 2015 तक लागू है ।
टोयोटा इण्डिया उन ऑटोमेकर्स कंपनियों में शामिल है जो सभी मॉडल सीरीज में स्टैण्डर्ड ड्यूल बैग ऑफर कर रही है। इस मौके पर एन राजा, टोयोटा किरलोस्कर मोटर्स के डायरेक्टर और सीनियर वाइस-प्रेसिडेन्ट, सेल्स एण्ड मार्केटिंग ने कहा कि हम ग्राहकों के लिए हर बार कुछ नया करने के लिए प्रयासरत हैं। मार्च में इन ऑफर्स के साथ हम ग्राहकों के विश्वास और हमारे बीच अटूट बंधन को मजबूत करने की आशा रखते हैं।