Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

डीविलियर्स की तुफानी बल्लेबाजी के आगे वेस्ट इंडीज ढ़ेर

Updated on Sunday, March 01, 2015 12:28 PM IST

सिडनी - एबी डीविलियर्स के तूफानी शतक (162) और इमरान ताहिर (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के पूल-बी के मैच में वेस्टइंडीज को 257 रन से मात दी। इस बड़ी जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का भारत का रिकार्ड भी बराबर कर दिया। इससे पहले भारत ने 2007 के वर्ल्ड कप में बरमूडा को 257 रन से हराया था। जीत के लिए मिले 409 रन के जवाब में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लाप रहे और पूरी टीम 33.1 ओवरों में 151 रन पर सिमट गई।

कप्तान जेसन होल्डर को छोडक़र कोई भी बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। होल्डर ने 48 गेंदों पर 56 रन की पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज को कुछ हद तक शर्मनाक स्थिति पर सिमटने से बचा लिया। इससे पहले एबी डीविलियर्स की तूफानी बैटिंग (66 गेंदों पर 162 रन) की बदौलत टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 408 रन बनाए। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 31 गेंदों पर सबसे तेज वनडे सेंचुरी ठोंक चुके डीविलियर्स ने यहां भी उसी पारी की याद ताजा करते हुए।

सिर्फ 52 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से सेंचुरी ठोंकी और आखिरी ओवरों में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ रनों की बारिश कर दी। डीविलियर्स ने सिर्फ 66 गेंदों पर 162 रन की जोरदार पारी खेली। इस पारी में 17 चौके और आठ छक्के शामिल हैं। डीविलियर्स के कत्ले आम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साउथ अफ्रीका ने आखिरी पांच ओवरों में 96 रन जोड़ डाले। डीविलियर्स ने होल्डर के खिलाफ 48वें ओवर में 34 रन ठोंके, जो कि वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे मंहगा ओवर है। अंतिम ओवर में भी डीविलियर्स ने चार छक्कों और एक चौके की मदद से 30 रन बनाए।

डीविलियर्स की धुआंधार बैटिंग का आलम यह था कि साउथ अफ्रीका ने आखिरी 3.2 ओवरों में 80 रन बनाए और उनमें से 68 रन डीविलियर्स के बैट से निकले। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने 10 ओवर में दो मेडन फेंकने के बावजूद 104 रन लुटाए, जिससे यह साफ होता है कि डीविलियर्स के निशाने पर वह सबसे पहले थे। वहीं, अन्य गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X