Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

ऑस्ट्रेलिया में गेल के आंधी से जिम्बाब्वे टीम उड़ी

Updated on Wednesday, February 25, 2015 10:05 AM IST

कैनबरा - वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की तूफानी पारी खेलकर कई नये रिकॉर्ड कायम किए। वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में दोहरा शतक जडऩे वाले चौथे और विश्व कप में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही उन्होंने मर्लोन सैमुअल्स के साथ मिलकर वनडे में किसी भी विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा।

खराब फार्म के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे गेल ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का कचूमर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी 147 गेंद की पारी में दस चौके और 16 छक्के लगाये। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले गैर भारतीय बल्लेबाज हैं। विश्व कप में यह पहला अवसर है जबकि किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाया। इससे पहले इस टूर्नामेंट में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन के नाम पर था जिन्होंने यूएई के खिलाफ 1996 में रावलपिंडी में नाबाद 188 रन बनाये थे।

गेल ने अपनी पारी में 16 छक्के लगाये और इस तरह के वनडे में एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 209 रन की पारी के दौरान 16 छक्के लगाये थे। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने जनवरी 2015 में जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 छक्के जड़े थे। विश्व कप में इससे पहले एक पारी में सबसे अधिक छक्के जडऩे का रिकार्ड डेविड मिलर के नाम पर था जो उन्होंने कुछ दिन पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ ही हैमिल्टन में बनाया था। इसके साथ ही गेल दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गये हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में तिहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टी20 में शतक बनाया है।

गेल ने सैमुअल्स (नाबाद 133) के साथ दूसरे विकेट के लिये 372 रन की साझेदारी की, जो वनडे में किसी भी विकेट के लिये साझेदारी का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले का रिकॉर्ड भारत के तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम पर था जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1999 में हैदराबाद में दूसरे विकेट के लिये ही 331 रन जोड़े थे। विश्व कप में सबसे बड़ी साक्षेदारी का रिकार्ड इससे पहले सौरव गांगुली और द्रविड़ के नाम पर था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1999 में टांटन में दूसरे विकेट के लिये 318 रन की साझेदारी की थी। गेल अपनी पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के जडऩे वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने।

अपना 414वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे गेल ने टेस्ट मैचों में 98, एकदिवसीय मैचों में 229 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 87 छक्के लगाये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 447 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम पर है। उनके बाद गेल (414), न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (356), श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (352), भारत के महेंद्र सिंह धौनी (280), तेंदुलकर (264), ऑस्ट्रेलिया के एड़म गिलक्रिस्ट (262) और दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (254 छक्के) का नंबर आता है। गेल ने इसके साथ ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9000 रन भी पूरे किये। वह ब्रायन लारा (10,405 रन) के बाद वनडे में 9000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे कैरेबियाई बल्लेबाज बन गये हैं।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X