Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

माइक्रोमैक्स ने सस्ता मोबाइल हैंडसेट 699 रुपये पेश किया

Updated on Monday, February 09, 2015 10:28 AM IST

नई दिल्ली - मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली माइक्रोमैक्स ने सस्ता मोबाइल हैंडसेट पेश किया है। इसकी कीमत 699 रुपये से शुरू है। पहला हैंडसेट जॉय एक्स-1800 में 1.76 ईंच स्क्रीन, 750 एमएएच बैटरी, 0.08 एमपी कैमरा, 4जीबी तक विस्तार योग्य (एक्सपेंडेबल) मेमोरी तथा रेडियो एफएम है। इसकी कीमत 699 रुपये है।

इसी विशेषता से युक्त लेकिन 1,880 एमएएच बैटरी वाला माइक्रोमैक्स जॉय एक्स-1850 की कीमत 749 रुपये है। माइक्रोमैक्स ने एक बयान में कहा कि इन हैंडसेट के टिकाऊपन तथा लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के कारण यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर है, जो एक अलग हैंडसेट रखना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग और घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स के बीच भारत में बाजार हिस्सेदारी को लेकर छिड़ी जंग के बीच क्षेत्र की अनुसंधान कंपनियों ने इस बारे में विरोधाभासी आंकड़े पेश किए हैं।

किसी का कहना है कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग आगे है, तो किसी का कहना है कि माइक्रोमैक्स आगे है। मंगलवार को कैनालिस ने कहा था कि 22 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ माइक्रोमैक्स ने सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है और सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। इसके अगले ही दिन काउंटरप्वाइंट ने कहा कि स्मार्टफोन बाजार में 27.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कोरियाई कंपनी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आगे है। सैमसंग ने कैनालिस की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था कि उसकी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारीर 34.3 प्रतिशत की है।

उसने इसके लिए जीएफके के आंकड़ों का हवाला दिया था। काउंटरप्वाइंट के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री 2.2 करोड़ इकाई रही। 2014 में इसने 8 करोड़ इकाई का आंकड़ा पार कर लिया। इसने कहा है कि सालाना आधार पर भारत का मोबाइल बाजार छह प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि पिछली तिमाही के आधार पर इसमें गिरावट आई है। 2014 में कुल मोबाइल फोन बिक्री में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X