मुंबई - मुंबई में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया है। इसमें लगभग 41 हजार लोगों ने 12वें स्टैंडर्ड चार्टर्ड मैराथन में हिस्सा लिया। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह भरा हुआ है। इस मैराथन में कई बॉलीवुड हस्तियों मे भी भाग लिया है जिनमें से अभिनेत्री कल्कि कोच्चिलिन जो कि लोगों में जास बढ़ाने के लिए पहुंची और तो और ब्रैंड एंबेसडर बने अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएं।
इस मैराथन में लोगों में इतना जोश बढ़ा हुआ है कि व्हील कुर्सी में बैठकर भी भाग ले रहे है। अभिनेत्री दीया मिर्जा भी चंदा जुटाने के मकसद से वहां पहुंचीऔर उन्होंने गांवों के विकास के लिए चंदा जमा कर रही है। एबेरा और मेकाश को खिताब जीतने के लिए 41-41 हजार डालर की राशि मिली। मुख्य रूप से 15 और 21 किमी की दूरी के धावक एबेरा ने पहली बार मैराथन में हिस्सा लेते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पस्त कर दिया।
उनके प्रतिद्वंद्वियों में कई कीनियाई धावकों के अलावा हमवतन डेरेजे डेबेले भी शामिल थे। अनुभव ट्रैक एथलीट भारत की ओपी जैशा ने पहली बार मैराथन में हिस्सा लेते हुए आठवां स्थान हासिल किया जबकि पिछले साल भारतीयों में शीर्ष पर रही ललिता बब्बर ने नौवें स्थान पर कब्जा जमाया। जैशा ने इस दौरान 19 साल पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़ा।