ज्यूरिख - क्रिस्टियानो रोनाल्डो को साल 2014 का सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया है। ये तीसरी बार है जब उन्होंने प्रतिष्ठित बैलॉन डि ओर खताब जीता। इस पुरस्कार का चयन एक जूरी करती है जिसमें दुनियाभर के बेहतरीन खेल पत्रकार, फुटबॉल खिलाड़ी और अलग-अलग टीमों के कोच शामिल रहते हैं। रोनाल्डो को 37.66 फीसदी वोट मिले। इस पुरस्कार के लिए अर्जेंटीना के लियनल मेस्सी और जर्मनी के गोलकीपर मैन्यूअल नॉयर शामिल थे, लेकिन रोनाल्ड़ो को इन दोनों से ज़्यादा वोट मिले। उन्हें तीसरी बार दुनिया का सबसे शानदार खिलाड़ी चुना गया है। रोनाल्डो ने पिछले साल रियल मैड्रिड और पुर्तगाल के लिए 61 गोल किए थे।