दुबई। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। फार्म में वापसी के लिये जूझ रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की अगुवाई कर रहे कोहली के 862 अंक हैं और वह सूची में शीर्ष पर काबिज पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से 25 अंक पीछे हैं। आज जारी रैंकिंग के अनुसार आस्ट्रेलियाई दौरे में रन बनाने के लिये जूझ रहे धवन पांचवें जबकि धोनी दसवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और चोटिल स्पिनर रविंद्र जडेजा ही शीर्ष दस में शामिल भारतीय हैं।