बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मालदीव में एक हादसे का शिकार होते-होते बचीं। वह एक नाव में थीं, जो कोरल रीफ से टकरा गई। इस वजह से उनकी नाव अटक गई और कोस्ट गार्ड ने उन्हें बचाया।
प्रियंका चोपड़ा मालदीव सरकार के न्योते पर वहां गई थीं। वह जब एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए माले जा रही थीं तो उनकी नाव की टक्कर हुई। चोपड़ा ने ट्वीट कर यह जानकारी अपने फैन्स को दी। उन्होंने लिखा, हमारी नाव अभी अभी एक विशाल कोरल चट्टान से टकरा गई है। मैं बैठकर कोस्ट गार्ड का इंतजार कर रही हूं। कुछ मिनट में ही कोस्ट गार्ड वहां पहुंच गए और प्रियंका को दूसरी नाव मिल गई। हालांकि इस वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। यह भी उन्होंने ट्वीट कर बताया। उन्होंने लिखा, बचाव अभियान! उफ्फ!! आखिरकार होटेल पहुंच गए जो कि शानदार है। कोस्ट गार्ड का शुक्रिया।