चंडीगढ़ - दिल दिया है, दी ट्रेन,जिला गाजि़याबाद,मिस्टर जो कार्वाल्हो जैसी फिल्मों में अपनी कला का बेहतरीन नमूना पेश कर चुकी अभिनेत्री गीता बसरा अपनी खूबसूरत अदाओं सके लिये जानी जाती हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को गीता ने आने वाली हिंदी फिल्म सेकेंड हैंड हस्बेंड और क्रिसमस प्लान्स के बारे में बातचीत की ।
उन्होंने बताया कि अब तक के फिल्मी सफर में उनके द्वारा क्राफ्ट के साथ भाषा सीखी गई, क्योंकि वह इंग्लैंड में पली बढ़ी हैं तो उन्हें शुरू में मुंबई में काफी दिक्कत हुई थी । साथ ही कहा कि उन्हें बेहद मोटिवेशन भी मिली। वह बचपन में काफी शरारती थीं और अध्यापकों को परेशान करती थीं । दो साल की उम्र में लंदन में पहली परफॉरमेंस दी । लंदन में चार पांच साल थिएटर किया और उसके बाद मुंबई के किशोर नमित एक्टिंग स्कूल में एक्टिंग सीखने के बाद गीता को वहां बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला ।